Breaking News
कोई हाथ पकड़ेगा तो मैं टेंटुआ पकड़कर बाहर ले जाऊंगा’ भाजपा विधायक टांकड़ा का वीडियो वायरल

दौसा | जिले के बसवा क्षेत्र में विकास रथ यात्रा के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब बांदीकुई से भाजपा विधायक भागचंद टांकडा सबडावली गांव में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति द्वारा विकास कार्यों को लेकर बात कहते हुए विधायक का हाथ पकड़ने का प्रयास किया गया. इसी बात से नाराज विधायक ने मंच से तीखे शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया दी घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद बसवा थाना पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार कर लिया

विधायक ने आगे कहा “अगर किसी जाति विशेष को लगता है कि संख्या के दम पर दबाव बनाया जा सकता है, तो वह भूल जाए. मैं भी इसी विधानसभा क्षेत्र का रहने वाला हूं. स्वाभिमान मेरा भी है. ग्राम पंचायत को लेकर विवाद था, मैंने दोनों पक्षों को बैठाकर सहमति कराने का प्रयास किया. मेरा काम लोगों को लड़ाना नहीं है. किसी को डिबेट करनी है तो आ जाना उनके 5 साल गिन लेना और मेरे 2 साल गिन लेना

संबोधन में विधायक भागचंद टांकडा ने कहा “मुझे कहते हैं भागचंद टांकडा. किसी को कोई गलतफहमी हो, चश्मे चढ़े हों तो उतार ले, बदल ले. मैं किसी से दबने वाला व्यक्ति नहीं हूं. कोई हाथ पकड़कर काम करवाने की बात करे, तो यह कोई तरीका नहीं है. हाथ पकड़कर उठाने की बात करेगा, तो मैं टेंटुआ पकड़कर बाहर ले जाऊंगा.

आपका कोई काम है, दो बताओ, पांच बताओ, लेकिन काम बताने का भी एक तरीका होता है. जायज काम होंगे तो जरूर होंगे, लेकिन इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं है

विधायक की नाराजगी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है, वहीं समर्थक इसे विधायक का स्वाभिमानी रुख बता रहे हैं, तो विपक्ष इसे जनप्रतिनिधि के व्यवहार से जोड़कर देख रहा है

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किए बालाजी महाराज के दर्शन

मेहंदीपुर बालाजी पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दौसा। शनिवार दोपहर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विश्वविख्यात आस्थाधाम मेहंदीपुर बालाजी पहुंचीं। यहां उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

इस दौरान मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खास उत्साह देखने को मिला।


मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच हुए दर्शन

मंदिर ट्रस्ट के सिद्धपीठ महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने स्वयं मुख्यमंत्री की अगवानी की। इसके बाद मंत्रोच्चार, शंखनाद और जयकारों के बीच मुख्यमंत्री ने बालाजी महाराज के दर्शन किए।

साथ ही उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर सोने के चोले का टीका लगाकर विशेष अनुष्ठान किया गया।


देश की सुख-समृद्धि की कामना

दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देश में शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इसके अलावा बालाजी महाराज को सवामणी का भोग भी अर्पित किया गया, जो धाम की प्रमुख धार्मिक परंपरा मानी जाती है।


भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार के भी किए दर्शन

बालाजी महाराज के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार के भी दर्शन किए। तीनों देवस्थानों में दर्शन कर उन्होंने आध्यात्मिक ऊर्जा और विश्वास का अनुभव किया।


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस रही अलर्ट

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दौसा और करौली जिले की पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली।


भाजपा जिला अध्यक्ष को मंदिर परिसर से बाहर भेजने का मामला

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए दौसा भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला अपनी कार्यकारिणी के साथ मंदिर परिसर में मौजूद थीं। हालांकि इस दौरान मानपुर डीएसपी धर्मराज चौधरी ने उन्हें मंदिर परिसर से बाहर भेज दिया।

लक्ष्मी रेला ने बताया कि उनके पास अनुमति थी, इसके बावजूद उन्हें बाहर निकाला गया। वहीं, डीएसपी धर्मराज चौधरी ने स्पष्ट किया कि उन्हें समझाकर सीएम के स्वागत की व्यवस्था के लिए बाहर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि किसी तरह का विवाद नहीं हुआ।


महंत नरेशपुरी महाराज से की शिष्टाचार भेंट

दर्शन के बाद मुख्यमंत्री महंत निवास पहुंचीं। यहां उन्होंने सिद्धपीठ के महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आध्यात्मिक, सामाजिक और धार्मिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

इस अवसर पर दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक सागर राणा, करौली एसपी लोकेश सोनवाल सहित कई अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बांदीकुई में बगरू विधायक डॉ. कैलाश वर्मा और वेद प्रकाश पटेल का हुआ भव्य अभिनंदन

बांदीकुई (रामवीर कसाना)। नगर में मंगलवार को आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण मीटिंग (SIR) के दौरान बगरू विधायक डॉ. कैलाश वर्मा और भाजपा नेता वेद प्रकाश पटेल का जोरदार स्वागत किया गया। जैसे ही दोनों नेता बैठक में भाग लेने पहुंचे, स्थानीय कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाधिकारियों ने उन्हें PWD तिराहे पर माला और साफा पहनाकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

कार्यक्रम स्थल पर ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच लोगों ने दोनों का स्वागत किया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया और “विधायक डॉ. कैलाश वर्मा जिंदाबाद” तथा “वेद प्रकाश पटेल जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह प्रभाकर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लोकेश गुढ़ा, भाजपा शहर नगर उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, राजकुमार शर्मा, कुलदीप माल, बबलू चेची, अनूप गुर्जर, यादराम, सुनील माल और रामकिशोर सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक कैलाश वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं की निष्ठा ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित में निरंतर काम कर रही है और जनता को पारदर्शी प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

वेद प्रकाश पटेल ने भी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा परिवार की एकजुटता ही संगठन को मजबूत बनाती है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।

पूरे दिन बांदीकुई में इस अभिनंदन समारोह को लेकर उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा।

भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने अपने पैतृक गांव में किया मतदान

बारां ( हरीश शर्मा ) : अंता विधानसभा उपचुनाव के तहत आज क्षेत्रभर में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने अपने पैतृक गांव स्थित मतदान केंद्र संख्या 237 पर अपने परिवारजनों के साथ पहुंचकर मतदान किया। मतदान के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत में मोरपाल सुमन ने कहा कि उन्हें जनता का आशीर्वाद और विश्वास प्राप्त होगा, क्योंकि इस चुनाव में जनता विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा, “मैं किसान का बेटा हूं, किसान के दर्द और आम जनता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं। भाजपा ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस कसौटी पर पूरी तरह खरा उतरूंगा।”

भाजपा प्रत्याशी ने बताया कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो उनकी पहली प्राथमिकता बारां से मांगरोल तक नई सड़क का निर्माण, तथा क्षेत्र में नल, बिजली और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान करना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कृषि आधारित योजनाओं, युवा रोजगार, और शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अंता क्षेत्र की जनता विकास चाहती है और भाजपा के नेतृत्व में क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। सुमन ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

ग्रामीणों ने भी मोरपाल सुमन के साथ मुलाकात के दौरान भरोसा जताया कि भाजपा प्रत्याशी के रूप में उन्हें एक जमीनी और संवेदनशील नेता मिला है जो क्षेत्र की असली जरूरतों को समझते हैं।

पीएम मोदी ने भी व्यक्त की संवेदनाएं

पीएम मोदी ने कहा, आज शाम दिल्ली में हुए विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित लोगों की सहायता अधिकारी कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह जी और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।

गृह मंत्री बोले-  सभी संभावनाओं की करेंगे जांच
शाम करीब 7 बजे, दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में धमाका हुआ। इस विस्फोट में कुछ राहगीर घायल हुए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए। प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कुछ लोगों की जान चली गई है। विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एनएसजी और एनआईए की टीमों ने एफएसएल के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है। आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं। मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल ब्रांच प्रभारी से भी बात की है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल ब्रांच प्रभारी मौके पर मौजूद हैं। हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पूरी जांच करेंगे। सभी विकल्पों की तुरंत जाँच की जाएगी और हम परिणाम जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे। मैं शीघ्र ही घटनास्थल पर जाऊँगा और तुरंत अस्पताल भी जाऊंगा।

FacebookWhatsAppTwitterThreadsCopy LinkShare

Delhi Blast News: आई-20 कार के मालिक की हुई पहचान, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम करीब सात बजे एक कार में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ ही वहां खड़ी कई कारों में आग लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 से अधिक लोग घायल हो गए। एनआईए की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है। धमाके के बाद दिल्ली-एनसीआर को अलर्ट पर रखा गया है।

जिस कार से हुआ धमाका, वह कई बार बिकी…पुलवामा से भी जुड़े तार

जिस कार एचआर-26-सीई 7674 से धमाका हुआ, उसका रजिस्ट्रेशन गुरुग्राम, हरियाणा निवासी सलमान के नाम है। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया, कार ओखला निवासी देवेंद्र को बेच दी थी। देवेंद्र ने उसे अंबाला में किसी तीसरे को बेचा। वहां से पुलवामा निवासी तारिक को बेच दी गई थी। पुलवामा में 2019 में आतंकियों ने इसी तरह एक वाहन में विस्फोटक भर धमाका किया था, जिसमें 40 जवान बलिदान हुए थे।

दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट के संबंध में कोतवाली पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 16, 18 और विस्फोटक अधिनियम और BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है।

अंता उपचुनाव में अंतिम दिन कांग्रेस ने दिखाई ताकत, प्रमोद भैया का ऐतिहासिक रोड शो
भजनलाल सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर पलटवार करते हुए कहा कि राजस्थान में एक नहीं कई कांग्रेस हैं।

पूर्व विधायक मलिंगा को सुप्रीम कोर्ट से झटका

AEN से मारपीट मामले की सुनवाई धौलपुर में कराने की याचिका खारिज, जयपुर में ही चलेगा ट्रायल…

घटना का विवरण

राजनीतिक पृष्ठभूमि

हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश

सुनवाई का स्थानांतरण

स्थानीय और राजनीतिक असर

अगला कदम