Breaking News
सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुख, घायलों का लिया हालचाल

धमाके की चपेट में आए लोगों को लोकनायक अस्पताल लगाया गया। इसमें कुछ मृत थे तो कई घायल थे। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं, कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों से मिलने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद पहुंचे।

दिल्ली धमाके के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘लाल किले के पास हुई कार विस्फोट की घटना अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों। प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। दिल्ली पुलिस, एनएसजी, एनआईए और एफएसएल की टीमें मिलकर पूरे मामले की गहन जाँच में जुटी हैं। सभी दिल्लीवासियों से निवेदन है कि अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें। कृपया केवल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।

जांच में जुटी FSL टीम

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट पर FSL अधिकारी मोहम्मद वाहिद ने कहा, ‘हम यहां जांच कर रहे हैं। सैंपल प्रयोगशाला में जाएंगे, उसके बाद ही पुष्टि होगी। जांच के बाद पता चलेगा।’

Red Fort Explosion: जिस कार में हुआ धमाका, उसके मालिक की हुई पहचान

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन पर हुए बम धमाके के मामले में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया है। मामले की जांच कर रही गुरुग्राम पुलिस ने सलमान नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जो गुरुग्राम के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में सलमान ने दिल्ली के ओखला में एक व्यक्ति को गाड़ी बेचने की बात स्वीकार की है। सीआईए मानेसर प्रभारी ललित के नेतृत्व में जांच चल रही है। दिल्ली की स्पेशल सेल की टीम भी पहुंची हुई है।

Delhi Blast News: आई-20 कार के मालिक की हुई पहचान, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम करीब सात बजे एक कार में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ ही वहां खड़ी कई कारों में आग लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 से अधिक लोग घायल हो गए। एनआईए की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है। धमाके के बाद दिल्ली-एनसीआर को अलर्ट पर रखा गया है।

जिस कार से हुआ धमाका, वह कई बार बिकी…पुलवामा से भी जुड़े तार

जिस कार एचआर-26-सीई 7674 से धमाका हुआ, उसका रजिस्ट्रेशन गुरुग्राम, हरियाणा निवासी सलमान के नाम है। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया, कार ओखला निवासी देवेंद्र को बेच दी थी। देवेंद्र ने उसे अंबाला में किसी तीसरे को बेचा। वहां से पुलवामा निवासी तारिक को बेच दी गई थी। पुलवामा में 2019 में आतंकियों ने इसी तरह एक वाहन में विस्फोटक भर धमाका किया था, जिसमें 40 जवान बलिदान हुए थे।

दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट के संबंध में कोतवाली पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 16, 18 और विस्फोटक अधिनियम और BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है।

अंता उपचुनाव में अंतिम दिन कांग्रेस ने दिखाई ताकत, प्रमोद भैया का ऐतिहासिक रोड शो
अनुपम अपार्टमेंट भव्य अन्नकूट महाप्रसादी में उमड़ा श्रद्धा और एकता का सैलाब

जयपुर। प्रताप नगर सेक्टर 26 स्थित अनुपम अपार्टमेंट में रविवार, 9 नवम्बर 2025 को अन्नकूट महाप्रसादी का भव्य आयोजन बड़ी ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। अपार्टमेंट परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। हजारों निवासियों ने एक साथ भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस आयोजन ने समाज में एकता, सहयोग और भक्ति का सुंदर संदेश दिया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें हर वर्ग और हर उम्र के लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए। सभी ने मिलजुलकर इस आयोजन को सफल बनाया, जिससे पूरे परिसर में अपार आनंद और सौहार्द का वातावरण बन गया।

समाजसेवी व कसाना ब्रदर्स एंटरटेनमेंट के फाउंडर डायरेक्टर राजेंद्र गुर्जर द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया गया। सभी ने एकमत से कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज को जोड़ने का कार्य भी करते हैं।

समापन के दौरान उपस्थित जनों ने संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में यह परंपरा और भी अधिक भव्यता के साथ निभाई जाएगी।

इस दौरान समाजसेवी इन्द्रराज मीणा, जगदीश पंडित, सोनू पराशर, बंसी मीणा, एडवोकेट जितेंद्र दायमा, मुनीराज मीणा, अनिल कुमार विजय, प्रमोद धाकड़, दिनेश, हेमंत, शेरसिंह व अन्य लोग उपस्थित रहें।

मेहंदीपुर बालाजी में सड़क हादसा, डिवाइडर पर चढ़कर पलटा टेंपो

दौसा ( रामवीर कसाना ) : जिले के मेहंदीपुर बालाजी के पास शुक्रवार रात में बड़ा हादसा हो गया. खेड़ापहाड़पुर के समीप नेशनल हाईवे 21 पर तेज रफ्तार लोडिंग टेंपो ने रॉन्ग साइड में सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पलटने से पहले ही हाईवे पर घूम गई और जयपुर की दिशा से जा रही कार भरतपुर की ओर मुड़ गई. वहीं, टेंपो डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. टेंपो में मूंगफली भरी हुई थी, जो हादसे के बाद हाईवे पर बिखर गई

पुलिस से मिलि जानकारी के अनुसार, हादसे में कार सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं. घायलों की पहचान मालती देवी (48) पत्नी केदार प्रसाद और कंचन कुमारी (27) पत्नी कपिल देव कुमार के रूप में हुई है. दोनों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सिकराय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी. कार सवार केदार प्रसाद ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ झारखंड से कार द्वारा जयपुर जा रहे थे. इस दौरान खेड़ापहाडपुर के समीप गलत साइड से आ रहे टेंपो ने कार को टक्कर मार दी

आपकी आवाज़, भरोसे के साथ

डिवाइडर पर चढ़कर पलटा लोडिंग टेंपो: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंपो चालक हाईवे पर रॉन्ग साइड से तेजी से आ रहा था. अचानक सामने से आ रही कार को देखते हुए उसने गाड़ी मोड़ने की कोशिश की, लेकिन रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्कर को टाला नहीं जा सका. टक्कर लगते ही टेंपो डिवाइडर पर चढ़ गया और पलट गया. घटना के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया

हाईवे पर लगी वाहनों की कतार, एयर बैग से बची कार सवारों की जान: हादसे की सूचना मिलते ही मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. हेड कांस्टेबल कुलदीप चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया और कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया. वहीं, कार के एयर बैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया और कार सवारों की जान बच गई. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल करवाया, लेकिन इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. ड्यूटी अधिकारी कुलदीप चौधरी ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने फरार टेंपो चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच में जुटी है

अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो कार पलटने से बड़ा हादसा हो गया.