Breaking News
अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

18 कट्टों से बरामद हुआ 360 किलो डोडापोस्त, दो युवक गिरफ्तार

रतनगढ़ (चूरू)। रतनगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 360 किलो डोडापोस्त छिलका बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक ट्रक को भी जब्त किया है। बरामद मादक पदार्थ का बाजार मूल्य करीब 18 लाख रुपए आंका गया है।

थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी सब-इंस्पेक्टर गिरधारीलाल पुलिस जाप्ते सहित पड़िहारा टोलनाका (मेगा हाइवे) पहुंचे। इसी दौरान टोल प्लाजा के पास एक ट्रक खड़ा मिला, जिसमें दो युवक तिरपाल बांधने का कार्य कर रहे थे। पुलिस को देखकर दोनों ने ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया, जिससे पुलिस को शक हुआ।

पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रुकवाया और पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि ट्रक में नमक लदा है। हालांकि जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, तो नमक के कट्टों के नीचे छिपाकर रखे गए 18 कट्टों से 359 किलो 560 ग्राम डोडापोस्त छिलका बरामद हुआ।

सवाई माधोपुर से बड़ी खबर — बिलोपा गांव का तालाब टूटा, गांव में मचा हड़कंप

सवाई माधोपुर। जिले के बिलोपा गांव से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। गांव के पुराने तालाब की पाल टूट जाने से आसपास के इलाके में पानी का तेज़ बहाव शुरू हो गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ग्रामीणों और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंचकर कटाव रोकने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार, तालाब की टूटी पाल पर मिट्टी के कट्टे डालकर बहाव को रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पानी के बढ़ते दबाव के चलते प्रयास लगातार विफल हो रहे हैं। तालाब इस समय लबालब भरा हुआ है, जिससे हालात और भी गंभीर बने हुए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछली भारी बरसात के दौरान भी यह तालाब टूट गया था, लेकिन उसकी पाल की मजबूत मरम्मत नहीं की गई, जिसके चलते अब दोबारा यह हादसा हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, तालाब का पानी रामडी गांव के रास्ते होते हुए सूरवाल बांध में पहुंचने की संभावना है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नज़र रखी जा रही है, वहीं ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने अपने पैतृक गांव में किया मतदान

बारां ( हरीश शर्मा ) : अंता विधानसभा उपचुनाव के तहत आज क्षेत्रभर में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने अपने पैतृक गांव स्थित मतदान केंद्र संख्या 237 पर अपने परिवारजनों के साथ पहुंचकर मतदान किया। मतदान के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत में मोरपाल सुमन ने कहा कि उन्हें जनता का आशीर्वाद और विश्वास प्राप्त होगा, क्योंकि इस चुनाव में जनता विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा, “मैं किसान का बेटा हूं, किसान के दर्द और आम जनता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं। भाजपा ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस कसौटी पर पूरी तरह खरा उतरूंगा।”

भाजपा प्रत्याशी ने बताया कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो उनकी पहली प्राथमिकता बारां से मांगरोल तक नई सड़क का निर्माण, तथा क्षेत्र में नल, बिजली और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान करना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कृषि आधारित योजनाओं, युवा रोजगार, और शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अंता क्षेत्र की जनता विकास चाहती है और भाजपा के नेतृत्व में क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। सुमन ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

ग्रामीणों ने भी मोरपाल सुमन के साथ मुलाकात के दौरान भरोसा जताया कि भाजपा प्रत्याशी के रूप में उन्हें एक जमीनी और संवेदनशील नेता मिला है जो क्षेत्र की असली जरूरतों को समझते हैं।

धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार, परिवार ने अफवाहों को बताया निराधार

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को हाल ही में सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए है। परिजनों ने जानकारी दी है कि अभिनेता की स्थिति अब स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।

धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की टीम ने एक बयान जारी कर कहा है — “धर्मेंद्र जी की तबीयत फिलहाल स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें और परिवार की निजता का सम्मान करें।”

वहीं, बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर लिखा — “पापा की तबीयत में सुधार है। वे धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद।”

अभिनेत्री और धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने भी सभी प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वे घबराएँ नहीं। उन्होंने कहा — “धर्मेंद्र जी की सेहत में सुधार हो रहा है। डॉक्टर लगातार देखभाल कर रहे हैं। सभी के प्यार और दुआओं के लिए आभार।”

सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र को कुछ दिनों पहले हल्की सांस लेने में परेशानी हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि वे उम्र संबंधी सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए भी अवलोकन में हैं।

फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ देशभर के प्रशंसक भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई सितारों ने उनके लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

पीएम मोदी ने भी व्यक्त की संवेदनाएं

पीएम मोदी ने कहा, आज शाम दिल्ली में हुए विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित लोगों की सहायता अधिकारी कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह जी और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।

गृह मंत्री बोले-  सभी संभावनाओं की करेंगे जांच
शाम करीब 7 बजे, दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में धमाका हुआ। इस विस्फोट में कुछ राहगीर घायल हुए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए। प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कुछ लोगों की जान चली गई है। विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एनएसजी और एनआईए की टीमों ने एफएसएल के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है। आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं। मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल ब्रांच प्रभारी से भी बात की है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल ब्रांच प्रभारी मौके पर मौजूद हैं। हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पूरी जांच करेंगे। सभी विकल्पों की तुरंत जाँच की जाएगी और हम परिणाम जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे। मैं शीघ्र ही घटनास्थल पर जाऊँगा और तुरंत अस्पताल भी जाऊंगा।

FacebookWhatsAppTwitterThreadsCopy LinkShare

Blast in delhi: चपेट में आए अब तक 20 लोगों की पहचान हुई, देखें पूरी सूची-
क्रमनामआयु
1शाइना परवीन, पिता मोहम्मद सैफुल्लाह, निवासी दिल्ली23
2हर्षुल, पिता संजीव सेठी, निवासी गदरपुर, उत्तराखंड28
3शिवा जायसवाल, पिता अज्ञात, निवासी देवरिया, यूपी32
4समीर, पिता अज्ञात, निवासी मंडावली, दिल्ली26
5जोगिंदर, पिता अज्ञात, निवासी नंद नगरी, दिलशाद गार्डन, दिल्ली28
6भवानी शंकर सामरा, पिता अज्ञात, निवासी संगम विहार, दिल्ली30
7अज्ञात35
8गीता, पिता शिव प्रसाद, निवासी कृष्णा विहार, दिल्ली26
9विनय पाठक, पिता रामाकांत पाठक, निवासी आया नगर, दिल्ली50
10पप्पू, पिता दूधवी राम, निवासी आगरा, यूपी53
11विनोद, पिता विशाल सिंह, निवासी बैतजीत नगर, दिल्ली55
12शिवम झा, पिता संतोष झा, निवासी उस्मानपुर, दिल्ली21
13अज्ञात (अमन)26
14मोहम्मद शहनवाज़, पिता दिवंगत अहमद जमान, निवासी दरियागंज, दिल्ली35
15अंकुश शर्मा, पिता सुधीर शर्मा, निवासी ईस्ट रोहिताश नगर, शाहदरा, दिल्ली28
16अशोक कुमार, पिता जगबंश सिंह, निवासी अमरोहा, यूपी34
17अज्ञात35
18मोहम्मद फारुख, पिता अब्दुल कादिर, निवासी दरियागंज, दिल्ली55
19तिलक राज, पिता किशन चंद, निवासी हमीरपुर, हिमाचल45
20अज्ञात52
21अज्ञात58
22अज्ञात28
23अज्ञात30
24मोहम्मद सफवान, पिता मोहम्मद गुफरान, निवासी सीता राम बाजार, दिल्ली28
25अज्ञात35
26मोहम्मद दाऊद, पिता जानुद्दीन, निवासी लोनी, गाज़ियाबाद, यूपी31
27किशोरी लाल, पिता मोहन लाल, निवासी यमुना बाज़ार, कश्मीरी गेट, दिल्ली42
28आज़ाद, पिता रसुद्दीन, निवासी करताल नगर, दिल्ली34
सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुख, घायलों का लिया हालचाल

धमाके की चपेट में आए लोगों को लोकनायक अस्पताल लगाया गया। इसमें कुछ मृत थे तो कई घायल थे। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं, कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों से मिलने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद पहुंचे।

दिल्ली धमाके के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘लाल किले के पास हुई कार विस्फोट की घटना अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों। प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। दिल्ली पुलिस, एनएसजी, एनआईए और एफएसएल की टीमें मिलकर पूरे मामले की गहन जाँच में जुटी हैं। सभी दिल्लीवासियों से निवेदन है कि अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें। कृपया केवल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।

जांच में जुटी FSL टीम

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट पर FSL अधिकारी मोहम्मद वाहिद ने कहा, ‘हम यहां जांच कर रहे हैं। सैंपल प्रयोगशाला में जाएंगे, उसके बाद ही पुष्टि होगी। जांच के बाद पता चलेगा।’

Red Fort Explosion: जिस कार में हुआ धमाका, उसके मालिक की हुई पहचान

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन पर हुए बम धमाके के मामले में एक महत्वपूर्ण मोड़ आया है। मामले की जांच कर रही गुरुग्राम पुलिस ने सलमान नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जो गुरुग्राम के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में सलमान ने दिल्ली के ओखला में एक व्यक्ति को गाड़ी बेचने की बात स्वीकार की है। सीआईए मानेसर प्रभारी ललित के नेतृत्व में जांच चल रही है। दिल्ली की स्पेशल सेल की टीम भी पहुंची हुई है।

Delhi Blast News: आई-20 कार के मालिक की हुई पहचान, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम करीब सात बजे एक कार में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ ही वहां खड़ी कई कारों में आग लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 से अधिक लोग घायल हो गए। एनआईए की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है। धमाके के बाद दिल्ली-एनसीआर को अलर्ट पर रखा गया है।

जिस कार से हुआ धमाका, वह कई बार बिकी…पुलवामा से भी जुड़े तार

जिस कार एचआर-26-सीई 7674 से धमाका हुआ, उसका रजिस्ट्रेशन गुरुग्राम, हरियाणा निवासी सलमान के नाम है। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया, कार ओखला निवासी देवेंद्र को बेच दी थी। देवेंद्र ने उसे अंबाला में किसी तीसरे को बेचा। वहां से पुलवामा निवासी तारिक को बेच दी गई थी। पुलवामा में 2019 में आतंकियों ने इसी तरह एक वाहन में विस्फोटक भर धमाका किया था, जिसमें 40 जवान बलिदान हुए थे।

दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट के संबंध में कोतवाली पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 16, 18 और विस्फोटक अधिनियम और BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है।

अंता उपचुनाव में अंतिम दिन कांग्रेस ने दिखाई ताकत, प्रमोद भैया का ऐतिहासिक रोड शो
अनुपम अपार्टमेंट भव्य अन्नकूट महाप्रसादी में उमड़ा श्रद्धा और एकता का सैलाब

जयपुर। प्रताप नगर सेक्टर 26 स्थित अनुपम अपार्टमेंट में रविवार, 9 नवम्बर 2025 को अन्नकूट महाप्रसादी का भव्य आयोजन बड़ी ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। अपार्टमेंट परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। हजारों निवासियों ने एक साथ भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस आयोजन ने समाज में एकता, सहयोग और भक्ति का सुंदर संदेश दिया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें हर वर्ग और हर उम्र के लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए। सभी ने मिलजुलकर इस आयोजन को सफल बनाया, जिससे पूरे परिसर में अपार आनंद और सौहार्द का वातावरण बन गया।

समाजसेवी व कसाना ब्रदर्स एंटरटेनमेंट के फाउंडर डायरेक्टर राजेंद्र गुर्जर द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया गया। सभी ने एकमत से कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज को जोड़ने का कार्य भी करते हैं।

समापन के दौरान उपस्थित जनों ने संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में यह परंपरा और भी अधिक भव्यता के साथ निभाई जाएगी।

इस दौरान समाजसेवी इन्द्रराज मीणा, जगदीश पंडित, सोनू पराशर, बंसी मीणा, एडवोकेट जितेंद्र दायमा, मुनीराज मीणा, अनिल कुमार विजय, प्रमोद धाकड़, दिनेश, हेमंत, शेरसिंह व अन्य लोग उपस्थित रहें।